"कोशिश करने वालों की हार नहीं होती"

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती

कोशिश करने वालों की हार नही होती, 
लहरों से डरकर नौका पार नही होती। 
नन्हीं चीटी जब दाना लेकर चलती है, 
चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती है। 
मन का विश्वास रगों में साहस भरता है, 
चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना ना अखरता है।
आखिर उसकी मेहनत बेकार नही होती, 
कोशिश करने वालों की हार नही होती। 
डुबकियां सिंधु में गोताखोर लगाता है, 
जा जाकर खाली हाथ लौट आता है। 
मिलते नहीं सहज ही मोती गहरे पानी में, 
बढ़ता दुगुना उत्साह इसी हैरानी में। 
मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती, 
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती। 
असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करों, 
क्या कमी रह गयी, देखों और सुधार करों 
जब तक न सफल हो, नींद चैन से त्यागो तुम
संघर्ष का मैदान छोड़कर मत भागो तुम।
कुछ किये बिना ही जय जयकार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।

By:- Raj Laxman

Comments

Popular posts from this blog

Subhash Chandra Bose Birth Anniversary.

"INTERNATIONAL YOGA DAY CELEBRATION" ON 21st JUNE 2023