विश्व मातृभाषा दिवस
Hello friends........
नमस्कार दोस्तों,
आज 21 फरवरी 2023, विश्व मातृभाषा दिवस।
21 फरवरी समस्त भारत में विश्व मातृभाषा दिवस के रूप में स्वीकृत किया गया है। यह दिन भारत और भारत वासियों के लिए बड़ा ही गर्व का दिन है।
मातृभाषा ऐसी भाषा जो कि हमें मां की अनुभूति कराती हो उसे हम मातृभाषा कहते हैं। अर्थात् मां के द्वारा सिखाई गई भाषा को हम मातृभाषा कहते हैं। मातृभाषा का हमारे जीवन में बहुत ही बड़ा महत्व है।
एक ऐसी भाषा जो कि हर राज्य और प्रांत के अनुसार सभी लोगों को अपनी मातृभाषा पर गर्व है। सबकी अपनी-अपनी मातृभाषा है और हमें सभी की मातृभाषा का सम्मान और आदर करना चाहिए।भाषा और बोली जाने वाली भाषा का बड़ा महत्व है और तो और हिंदी भाषा जो है वह सभी से बातचीत करने के लिए सरल, सीधी और समझने वाली भाषाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली भाषा है।
हम सभी को अपनी-अपनी मातृभाषा पर गर्व होना चाहिए और तो और हमारी राष्ट्रभाषा,राजभाषा हिंदी पर भी हमें उतना ही गर्व होना चाहिए जितना कि हम अपनी मातृभाषा पर गर्व करते हैं।
जय हिंद जय भारत (જય જય ગરવી ગુજરાત).
By:- Raj Laxman
Comments
Post a Comment